Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / पाँच साल बाद आखिर छलका उदयपुर का डाया बांध !

clean-udaipur पाँच साल बाद आखिर छलका उदयपुर का डाया बांध !
News Agency India September 02, 2019 07:49 AM IST

पाँच साल बाद आखिर छलका उदयपुर का डाया बांध !

उदयपुर जिले में झमाझम बारिश के बाद शायद कोई ऐसा बांध या तालाब और झील रही होगी जिसे प्रकृति ने छलकाया नहीं हो। सिर्फ उदयपुर की जयसमंद झील अभी कुछ 8 फ़ीट खाली है। बीते पांच सालों से डाया बांध कभी पूरा नहीं भरा पर इस बार की बारिष में ये भी छलक गया है। इस बांध की लंबाई 980 मीटर है, जबकि इसके ओवरफ़्लो की लंबाई 60 मीटर है। डाया बांध की ऊंचाई साढ़े छब्बीस मीटर है, तो बांध का गेज 12 मीटर का बना हुआ है। जिस तरह से डाया बांध छलका ओर लोगों के लिए खुशी भरी सौगात लाया, लेकिन यहां डेम के पेटे के समीप रहने वाले लोगों के लिए जान जोखिम वाले हालात लेकर आया है। डाया डेम के ओवरफ्लो के दूसरे छोर में रहने वाले डिंगाड़ी फला के लोगों के लिए आफत लेकर आया है।

डाया बांध को 1980 में राजस्थान सरकार के जलसंसाधन विभाग द्वारा बनाया गया था। यहां डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों को केवड़ा बाण्डली नाल ओर डिंगडी फला में विस्थपित किया गया था। उसके बाद लगातार पानी की आवक से ये झील छलकती रही है, लेकिन बीते पांच वर्ष में मानसून की बेरुखी के कारण छलक नहीं पाया और इस मानसून में छलक गया। वहीं कृषि के लिए सिंचित क्षेत्र के लिए इससे निकलने वाली नहर की लंबाई तकरीबन 11 किमी है। ओवरफ़्लो के बाद इसका पानी टीड़ी नदी में होता हुआ सीधा माही डेम में जाता है, जहां से गुजरात और मध्यप्रदेश में चला जाता है.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS