Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / गर्मी का ताण्डव गुजरात सहित पुरे उत्तर भारत में,ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी!

clean-udaipur गर्मी का ताण्डव गुजरात सहित पुरे उत्तर भारत में,ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी!
News Agency India April 02, 2019 04:30 PM IST

गर्मी का ताण्डव गुजरात सहित पुरे उत्तर भारत में,ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी!

गुजरात सहित पुरे उत्तर भारत में गर्मी का जोर यथावत है। अहमदाबाद महानगरपालिका की ओर से गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। शहर में तापमान 44 डिग्री सेन्टीग्रेड तक पहुंचने की आशंका जताई है। जिसे ध्यान में रखकर मनपा ने शहर के बगीचों को रात 11 बजे तक खोलने व निर्माण इकाइयों (कंस्ट्रेक्शन साइड्स) पर पेयजल समेत कई व्यवस्थाएं करने की घोषणा की है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर मनपा ने हीट एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसके तहत शहर के सभी अर्बन हेल्थ सेंटर, आंगनवाड़ी केन्द्र तथा बीआरटीएस बस अड्डों पर ओ.आर.एस. पेकेट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मनपा संचालित सभी बगीचों को रात 11 बजे तक खोलने की भी घोषणा की गई है। साथ ही एएमटीएस बस डिपो एवं कंस्ट्रेक्शन साइटों पर शुद्ध पेजजल और शहर के विविध भागों में छह मोबाइल प्याऊ भी चलाई जाएंगी।
मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों को गर्मी से बचाव के लिए परमार्श भी दिया है। जिसमें कहा गया है कि अधिक मात्रा में पानी व अन्य द्रव्य पदार्थ के सेवन किया जाए। अधिक देर तक धूप में नहीं रहने, सूती कपड़े पहनने काम के दौरान समय-समय पर छांव में जाने और लू लगने के लक्षणों पर एम्बुलेंस सेवा 108 का संपर्क करने के लिए भी कहा गया है।

अमरेली में तापमान 43.3 डिग्री
राज्य में बुधवार को सबसे अधिक गर्म अमरेली रहा जहां तापमान 43.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से राज्य के अहमदाबाद समेत विविध भागों में लू की चेतावनी भी दी है। आशंका जताई गई है कि सप्ताह के अंत तक कुछ जगहों पर तापमान 47 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। अहमदाबाद में बुधवार को तापमान 41.9 डिग्री रहा।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS