Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / डैमेज कण्ट्रोल : BJP द्वारा जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा राजे 5वें नंबर पर !

clean-udaipur डैमेज कण्ट्रोल : BJP द्वारा जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा राजे 5वें नंबर पर !
News Agency India April 01, 2021 07:00 AM IST

डैमेज कण्ट्रोल : BJP द्वारा जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा राजे 5वें नंबर पर !

एक दिन पहले भाजपा के तीनों उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तीनों स्थानों पर गैरहाजिरी के साथ ही मौके पर लगाए गए पोस्टर बैनर में भी उनका फोटो नहीं होना चर्चा का विषय बन गया था। लेकिन दिन में ही डैमेज कण्ट्रोल किया गया और गुटबाजी खत्म करने की कोशिश में स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा राजे का नाम शामिल किया गया है।

प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए जाने के बाद पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है और इस सूची में पार्टी के सभी खेमों के नेताओं को शामिल कर जनता में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गयी है।

भाजपा ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI ) को सौंपी लिस्ट में 30 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल किए हैं। इनमें राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों को शामिल किया गया है। सूची में सबसे पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी भारती बेन का नाम है। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को रखा गया है। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम पांचवें स्थान पर रखा गया है।


पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में तीन केन्द्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी को शामिल किया गया है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ,सह प्रभारी भारती बेन, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नाम शामिल हैं। इनके साथ गुर्जर नेता किशनलाल गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, विधायक वासुदेव देवनानी ,नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुशील कटारा, सांसद दीया कुमारी, किरोड़ीलाल मीणा, राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सीपी जोशी सुभाष बहेड़िया, राहुल कस्वां और नारायण लाल पंचारिया को तीनों उपचुनाव में प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS