CWC ने उदयपुर के सभी स्कूलों को NCERT की किताबें पढ़ाने को किया बाध्य, अभिभावकों को मिलेगी हज़ारो की राहत !
चाइल्ड वेलफेयर कमिटी जो कि डिपार्टमेंट ऑफ चाइल्ड एम्पोवेर्मेंट के अंतर्गत आती है और इसके अध्य्क्ष के पास मजिस्ट्रेट की शक्तियां होती है।
इसके उदयपुर अध्य्क्ष श्री ध्रुव कुमार कहिया ने आदेश निकाल कर अनिवार्य रूप से सभी स्कूलों को NCERT की किताबें कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाने की अनिवार्यता तय कर दी है।
साथ ही इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी सहित बीकानेर शिक्षा अधिकारी को भी सूचित किया गया है।
श्री ध्रुव कुमार कविया हाल ही में कई बाल श्रमिकों को मुक्त करवा कर सुर्खिया बटोर चुके है।
आपको बताते चले कि दो दिन पहले मुलाकात के दौरान न्यूज़ एजेंसी इंडिया के हेड दिनेश भट्ट ने स्कूलों में किताबों के इस गड़बड़ झाले का ज़िक्र चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार से इस बावत बात की थी और इन्होंने प्रतिबद्धता के साथ एक रविवार के अवकाश के बाद आदेश जारी कर दिए।