Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर में पहाड़ों को काटना- तालाबो को पाटना ला सकता है बर्बादी-डॉ अनिल मेहता !

उदयपुर में पहाड़ों को काटना- तालाबो को पाटना ला सकता है बर्बादी-डॉ अनिल मेहता !
News Agency India February 01, 2021 09:47 PM IST

उदयपुर में पहाड़ों को काटना- तालाबो को पाटना ला सकता है बर्बादी-डॉ अनिल मेहता !

उदयपुर, 7 फरवरी, उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से उपजी बाढ़ और हुए जान माल की हानि पर झील प्रेमियों ने दुःख व्यक्त किया है। रविवार को आयोजित संवाद में विशेषज्ञ डॉ अनिल मेहता ने कहा कि जंगलों के कटने, प्रदूषण, ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से धरती का तापमान बढ़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग व क्लाइमेट चेंज संकट के कारण ग्लेशियरों के टूटने की प्रक्रिया बढ़ी है।

मेहता ने कहा कि उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में भी यदि पहाड़ों व पेड़ों को काटना, झीलों तालाबो को पाटना जारी रहा तो हमे गंभीर बाढ़ व सूखे की समस्याओं से पीड़ित होना पड़ेगा।

झील प्रेमी तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड व हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र से लेकर चेन्नई जैसे तटीय क्षेत्रों में जलप्लावन यह साबित कर रहा है कि प्रकृति को नुकसान पंहुचाना इंसानों के लिए जानलेवा साबित होता है। उदयपुर को इससे सबक लेना चाहिए।

पर्यावरणविद नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि उदयपुर के आसपास नेशनल व स्टेट हाईवे निर्माण में पहाड़ों को बेतरतीब काटने व प्राकृतिक नालों में मलबा जमा करने से कई स्थानों पर प्राकृतिक जल व्यवस्था व प्रवाह को क्षति पंहुची है। यह स्थिति आपदाओं का कारण बन सकती है।

संवाद से पूर्व पिछोला के इमली घाट जनाना पर आयोजित श्रमदान में झील क्षेत्र से तैरती हुई गन्दगी,पॉलीथिन,पानी शराब की बोतलें, नारियल,फूल मालाये,घरेलू सामग्री ,कपड़े एवम बदबू मरती खाद्य सामग्री निकाली गई ।

श्रमदान में मोहन सिंह चौहान,द्रुपद सिंह,कुशल रावल,कृष्णा कोष्टी,हिमांशु चोटरानी,लाला मीणा, तेज शंकर पालीवाल व नन्द किशोर शर्मा ने भाग लिया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS