बिहार के सहरसा में घरों के बाहर मिल रहे 20 से 100 के नोट,लोगों में दहशत का माहौल !
बिहार में कोरोना महामारी के फैलने के बाद संक्रमितों ने इसे फैलाने के लिए अब अजीबोगरीब हरकतों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ये संक्रमित लोग जान बूझ कर अन्य लोगों को संक्रमित करने का प्रयास भी कर रहे है ।
लॉकडाउन के दौरान बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी मोहल्ले में शनिवार की सुबह जैसे ही लोगों दरवाजा खोले तो गेट के बाहर लोगों को सौ रुपए, पचास रूपये के नोट पड़े हुए दिखे।
इन्हें देखते ही लोगों में सनसनी फैल गयी लेकिन मीडिया में आयी खबरों से ये लोग पहले ही सावचेत थे और इन लोगों ने इस बावत तुंरत थाने में फ़ोन घनघना दिये।
घरों के बाहर रुपये के साथ एक पर्ची भी मिली जिस पर लिखा हुआ था कि मैं कोरोना लेकर आ गया। अब सब को तंग करूंगा। रोज सौ रुपए ले लो तो मैं तंग नहीं करूंगा। किसी के दरवाजे पर सौ रुपए का नोट था तो किसी के दरवाजे पर 50 रुपये के एक जैसी लिखावट वाली पर्ची भी थी। 50 रुपये के कागज वाले नोट के साथ पर्ची भी लिखी हुई थी 50 रुपये ले लो और सौ रुपए के कागज वाली नोट के साथ पर्ची पर लिखी हुई थी कि सौ रुपए ले लो नहीं तो तंग करूंगा।
पर्चियों की लिखावट एक जैसी होने के कारण जिससे यह पता चलता है कि एक ही व्यक्ति के द्वारा पर्ची पर यह मैसेज लिखा गया है। रुपये व पर्ची मुख्यतया तीन घरों के बाहर रखी पायी गई है। स्थानीय लोगों ने अनुसार एक दिन पहले शुक्रवार की रात भी घरों के बाहर इसी प्रकार 20-20 रुपये के नोट रखे हुए थे जिसे लोगों ने मजाक समझा था।
सदर थानाधिकारीआर के सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।