Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अम्बा माता थाना क्षेत्र में लगाया कर्फ्यू !

clean-udaipur कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अम्बा माता थाना क्षेत्र में लगाया कर्फ्यू !
News Agency India April 01, 2020 08:16 PM IST

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अम्बा माता थाना क्षेत्र में लगाया कर्फ्यू !

उदयपुर शहर में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव का पहला केस मिलने के बाद प्रशासन ने एतिहातन अम्बामाता थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। मल्ला तलाई एरिया में एक केस मिलने के बाद जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया है।

सूत्रों के अनुसार इंदौर में पढऩे वाले 15 वर्षीय बालक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। कोरोना पीड़ित लड़का 21 मार्च को ही इंदौर से उदयपुर आया था। उसके बाद से ही स्थानीय प्रशाषन ने उसे होम आइसोलेशन में रखने का निर्णय किया था। देर शाम जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया । जिला कलक्टर आनंदी ने इलाके में कर्फ्यू लगाने के आदेश निकाल दिए है। मौके पर आला अधिकारियों सहित एडीएम सिटी संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।

कलेक्टर के आदेश के अनुसार मल्लातलाई, रज्जा कॉलोनी, मस्ताना बाबा क्षेत्र, रानी रोड, ओटीसी कॉलोनी, अम्बामाता स्क्रीम, अलकापुरी, एकलव्य कॉलोनी, हरिदास जी की मगरी, सज्जनगर, रामपुरा चौराहा, यादव कॉलोनी, अम्बावगढ, ब्रहमपोल, जाड़ागणेशजी रोड आदि इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गयी है । आदेश के तहत 16 अप्रैल तक इन इलाकों में घरों से कोई बाहर नहीं निकल सकता है और न ही किसी प्रकार की कोई दुकान खुलने दी जाएगी।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS