Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / टोंक: मालपुरा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान पथराव, सुबह रावण दहन, कर्फ्यू !

clean-udaipur टोंक: मालपुरा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान पथराव, सुबह रावण दहन, कर्फ्यू !
News Agency India October 02, 2019 05:17 AM IST

टोंक: मालपुरा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान पथराव, सुबह रावण दहन, कर्फ्यू !

राजस्थान के टोंक में दशहरे पर चल रहे उत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों की करतूत से तनाव के हालात हैं। मालपुरा कस्बे में तनाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। मंगलवार को यहां रावण दहन कार्यक्रम से पहले शोभायात्रा पर पथराव के बाद अफरातफरी मच गई। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

टोंक: मालपुरा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान पथराव, सुबह रावण दहन, कर्फ्यू !

मालपुरा कस्बे में मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर रावण का पुतला दहन कार्यक्रम होने वाला था। लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने वहां पथराव कर दिया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।

इस घटना के बाद रावण दहन का कार्यक्रम तय समय पर नहीं हो सका। गुस्साए लोगों ने इस हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और रावण दहन से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। रातभर आक्रोशित लोगों को समझने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं माने। किसी तरह पुलिस प्रशासन ने बुधवार सुबह रावण का पुतला दहन करवाया।

एक आरोपी गिरफ्तार :

इलाके में अब भी तनाव बरकरार है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने मालपुरा में कर्फ्यू लगाया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिए किसी तरह की दुर्भावना फैलाने से रोकने के लिए इंटरनेट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर के के शर्मा और एसपी आदर्श सिद्धू हालात पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी का कहना है कि पथराव के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कस्बे में पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं। टोंक और जयपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर इलाके में तैनात किया गया है। अजमेर के आईजी संजीव निर्जरी भी हालात की जानकारी मिलने के बाद मालपुरा पहुंचे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS