उदयपुर के देबारी और गारियावास में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लगाया कर्फ्यू !
28 अप्रैल 2020 की देर रात उदयपुर के देबारी और गायरियावास क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मिलने के बाद नागरिकों में उक्त संक्रमण की संभावनाओं के मद्देनजर मानव जीवन के खतरे स्वास्थ्य और लोक शांति में उत्पन्न खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर आनंदी जी ने देबारी के झरणों की सराय के साथ उदयपुर शहर के गारियावास ,नीम चौक, पीपली चौक सब सिटी सेंटर का गारियावास के तरफ आने वाले क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है ।
कर्फ्यू का यह आदेश दिनांक 28 अप्रैल 2020 की मध्यरात्रि से लागू होकर दिनांक 12 मई 2020 की मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगा।