वीडियो: उदयपुर में नगर निगम द्वारा क्रूज संचालन का अमानक ठेका,नहीं किया नियमों का पालन !
उदयपुर नगर निगम द्वारा 2016 में पीछोला में डबल डेकर क्रूज बोट की निविदा जारी कर टेंडर एम एम ट्रावेल्स एजेंसी को जारी किया गया। लेकिन टेण्डर जारी करने से पहले नगर निगम ने क्रूज संचालन के नियमों को न केवल दर किनार किया बल्कि पीछोला झील के जलीय पारिस्थिकी तंत्र को बर्बाद करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे दिया।
पीछोला झील में क्रूज संचालन में होने वाली अनियमितता :
- क्रूज संचालन करने के लिए नेशनल मेरीटाइम फाउंडेशन के अनुसार शिपिंग मिनिस्ट्री से पहले कोई अनुमति नहीं ली गयी।
- क्रूज निर्माण हेतु विभिन्न अंतराष्ट्रीय मानको को दरकिनार कर क्रूज निर्माण पीछोला झील किनारे ही किया जा रहा है।
- नगर निगम उदयपुर ने क्रूज संचालन हेतु नेशनल मेरीटाइम बोर्ड से भी कोई गाइड लाइन नहीं ली।
- क्रूज संचालन हेतु किसी सेफ्टी इक्विपमेंट्स,सेफ्टी रेडियो सर्टिफिकेट और सेफ्टी मैनेजमेंट सर्टिफिकेट का ज़िक्र टेंडर डाक्यूमेंट्स में नहीं किया गया।
- नगर निगम उदयपुर को ये भी भान नहीं रहा कि अगर क्रूज पानी में उतारेंगे और गर्मियों में पानी कम पड़ जाएगा तो क्रूज संचालित कैसे होगा ?
- नगर निगम उदयपुर को ये भी जानना जरुरी था कि क्या छोटी झीलों में इस तरह के व्यावसायिक क्रूज उतारे जा सकते है ? क्योंकि इस तरह के क्रूज़ केवल समुद्र से लगती बड़ी नदियों ,झीलों और समुद्र पोर्ट से संचालित किये जाते है।
- क्रूज निर्माण हेतु कोई तकनीकी निर्देश टेंडर में नहीं दिए गए।
- क्रूज निर्माण हेतु कोई सेफ्टी सर्टिफिकेट जैसे इंटरनेशनल लोड लाइन सर्टिफिकेट,इंटरनेशनल आयल पोलुशन प्रिवेंशन सर्टिफिकेट ,सेफ्टी कंस्ट्रक्शन सर्टिफिकेट आदि का ज़िक्र टेंडर डाक्यूमेंट्स में नहीं किया गया।
- क्रूज निर्माण में अपशिस्ट निस्तान्तरण हेतू कोई गाइड लाइन नहीं दी गयी फलस्वरूप क्रूज में संचालित रेस्टॉरेंट पीछोला को प्रदूषित कर सकते है।
- क्रूज निर्माण में डीज़ल इंजन का प्रयोग किया जा रहा है जिसको झील में संचालन हेतु प्रयोग किया जाएगा और डीज़ल इंजन से निकलने वाला आयल पीछोला के पानी को प्रदूषित कर जलीय जीवन को बर्बाद कर देगा।
- क्रूज और यात्रियों के बीमा का उल्लेख भी टेंडर डाक्यूमेंट्स में नहीं देखा गया है।
- क्रूज निर्माण हेतु कोई सुरक्षा गाइड लाइन्स टेंडर में जारी नहीं की गयी और न ही कोई निर्माण गाइड लाइन्स ! भारत में अभी क्रूज़ विदेशो
से बनकर आते है ऐसे में उदयपुर में ही पीछोला झील किनारे क्रूज़ यही के लोकल इंजीनियर और मजदुर बना रहे है। - इस तरह के अमानक और अनियमितताओं से भरे क्रूज द्वारा भविष्य में कोई दुर्घटना कारित हो जाती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा ?