वीडियो: भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नीलम घाटी में आतंकी लॉन्च पैड उड़ाए !
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नीलम घाटी क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों भारतीय सेना ने आतंकी लॉन्च पैड को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की सूचना है। कई आतंकी लॉन्च पैड नष्ट कर दिए गए है। साथ ही विभिन्न स्रोतों के अनुसार पाकिस्तानी हताहतों की संख्या 10-15 है। शेलिंग के दौरान मोर्टार और हेवी आर्टिलरी का उपयोग किया गया है। फाइटर जेट्स के इस्तेमाल की किसी खबर की अब तक पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन नीलम घाटी में रहने वाले लोगो ने फाइटर जेट्स की आवाज़ों को सुनने का ज़िक्र किया है।
मुजफ्फराबाद ,नीलम वैली ,लीपा घाटी और LOC के पास अन्य स्थानों पर पाकिस्तान के साथ पिछले कुछ घंटों में भारी गोलीबारी हुई है। पाकिस्तान के उकसावे के बाद आतंकवादियों ने भारत में घुसने में की कोशिश के बाद भारतीय सेना ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया । भारतीय सेना और पाकिस्तान के बीच रात 10 बजे से गोलीबारी शुरू हो गयी। भारी क्रॉस-फायर सुबह तक जारी है ।
POK के नीलम घाटी के डिप्टी कमिश्नर राजा महमूद शाहिद ने सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है और कहा कि अस्पतालों में आपातकाल लगा दिया जाए।आपको बताते चले कि अकील सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद नीलमवैली को भारी शैलिंग सामना करना पड़ रहा है।