खोडियार माता का वाहन मगरमछ स्वयं मन्दिर आया,लोगों ने किये दर्शन !
गुजरात के महिसागर में खोडियार माता के मंदिर में अचानक एक मगरमछ चला आया। मंदिर में जबरदस्त उमड़ी भीड़ ने मगरमछ के दर्शन कर उस पर सिंदूर अर्पित किया। जानकारी के अनुसार मगरमछ पास की एक नदी में से निकलकर मंदिर के गर्भगृह में माता की मूर्ति के पास पहुंच गया था।
पिछले दिन हुयी मंदिर में चोरी की वजह से स्थानीय लोग वहां निगरानी के लिए बैठे थे और उन्होंने मंदिर में कोई आवाज सुनी और जब वहां पहुंचे तो उन्हें माता की मूर्ति के पास मगरमछ दिखा जिसे देख उन्होंने उसके दर्शन किये। मगरमच्छ की एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में जुट गए थे और गर्भगृह के दरवाजे और खिड़की की ग्रिल से झांककर उसे देख रहे थे। उसके बाद जब जंगल विभाग के लोग उसे हटाने के लिए आये तब उन्होंने उसे हटाने भी नहीं दिया। बड़ी मुश्किल से फिर जंगल विभाग ने उसे हटाया।
खोडियार माता के वाहन होने की वजह से इस घटना को एक चमत्कार भी माना जा रहा है।