News Agency India
February 01, 2020 12:26 PM IST
भींडर में रविवार शाम दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर ने की अपने ही वकील पर फायरिंग !
उदयपुर जिले के भींडर कस्बे में रविवार शाम दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फ़ैल गयी । एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने ही वकील पर एक के बाद एक तीन फायर कर घायल कर दिया। भींडर अस्पताल में इलाज करवाने आये वकील मोहम्मद फारुख पर हिस्ट्रीशीटर इमरान खान पुत्र अयूब खान और उसके दो अन्य साथी जांबाज़ खान पठान पुत्र रज़्ज़ाक खान और मोहम्मद शेर पिता अब्दुल सत्तार ने हमला कर दिया और ताबड़तोड़ एक के बाद एक तीन फायर कर दिए। दो गोलियां मोहम्मद फारुख के पैर में लगी जबकि एक फायर हवा में बेकार चला गया।
सूत्रों के अनुसार वकील मोहम्मद फारुख पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर इमरान उसका मुवक्किल है। किसी केस को लेकर इनमे विवाद चल रहा था। घटना के बाद मौके पर अन्य वकील भी पहुँच गए।
घायल वकील को भींडर अस्पताल से उदयपुर के एमबी अस्पताल में रेफर किया गया वहीँ मौके से हमलावर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से वकीलों में रोष व्याप्त है। वकीलों ने तुरंत तीनो हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस सरगर्मी से इन तीनो को तलाश कर रही है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk