एक मार्च से कोविड-19 टीकाकरण 2.0 अभियान होगा शुरू !
मिशन निदेशक एनएचएम नरेश ठकराल ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण 2.0 एक मार्च से प्रारंभ किया जायेगा। इस चरण के सबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देशों के तहत् 60 वर्ष से तथा 45 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के ऐसे व्यक्ति जो कि किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन सभी का टीकाकरण किया जायेगा। लाभार्थी की उम्र की गणना का आधार 1 जनवरी 2022 निर्धारित किया गया है।
ठकराल ने बताया कि 45 से 59 वर्ष की उम्र के जटिल बीमारियों से ग्रषित उन्हीं व्यक्तियों के टीके लगाए जा सकेंगे जो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूचीबद्ध 20 बीमारियों में से ग्रस्त होंगे। ऐसे मरीज को रजिस्टर्ड मेडिकल प्रक्टिनर्स (आरएमपी) स्तर से जारी चिकित्सकीय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। इन अनिवार्य चिकित्सकीय डॉक्यूमेंट के बिना व्यक्ति को इस चरण में टीकाकरण की सुविधा नही मिलेगी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk