पीछोला झील में काेर्ट कमिश्नर टीम ने आज फिर देखी अनियमिततायें,करवायी वीडियोग्राफी !
उदयपुर शहर की झीलें को बचाने के लिए न्याय पालिका ने महती भूमिका निभाते हुए एडीजे कोर्ट क्रम सँख्या-4 की ओर से नियुक्त काेर्ट कमिश्नर राजेश उपाध्याय ने बुधवार 23 दिसंबर 2020 काे पीछोला झील पहुँच कर पीछोला झील में चलने वाली नावों के साथ अन्य जेट्टीयों सहित अन्य प्लेटफार्म की वीडियो ग्राफी करवायी।
शुरुआत में दूध तलाई से जलबुर्ज की ओर होटल वालों की जेट्टी के बारे में संज्ञान लेते हुए टीम ने कहा कि किस वजह से जेट्टी पर केबिन और बैंच कुर्सियां लगायी गयी है,इसका पता लगाया जाएगा और रिपोर्ट में इसका उल्लेख भी किया जाएगा। इसके साथ ही झील में चलने वाली और खड़ी हुई नावों के नंबर भी नोट किये गए।
जब टीम जगमंदिर के पास पहुँची तो वहाँ के गार्ड ने टीम की नाव को दूर ले जाने को कहा लेकिन कोर्ट के अधिकारियों के आगे किसी की दाल नहीं गली और टीम ने जगमंदिर की 2 जेट्टीयों का निरीक्षण किया और नाप लिया और अन्य जेट्टी का इंस्पेक्शन नाव खराब होने की वजह से रुक गया। इस दौरान मौके की वीडियाेग्राफी भी करवायी गयी। जब टीम जगमंदिर पहुँची तब वहाँ उपस्थित अधिकारी ने जेट्टी और नावों की जानकारी बोट ऑफिस होना बताया गया ।
टीम ने जगमंदिर स्टाफ को हिदायत दी है कि जेटियों और नावों से संबंधित दस्तावेज लेकर जल्द प्रस्तुत करें।
वही कोर्ट कमिश्नर टीम के साथ आज दाेपहर 2 बजे पीछोला पहुंचे थे और आज दोबारा पीछोला की पाल पर नाप-जाेख कराई। जेटियों के पास की टूटी दीवारों काे भी रिपोर्ट में शामिल करने की बात भी की गयी । कोर्ट कमिश्नर के साथ परिवादी तेजशंकर पालीवाल के साथ अधिवक्ता अशोक सिंघवी और अधिवक्ता महेश बागड़ी थे।
महत्वपूर्ण बात ये है कि विभिन्न मीडिया संस्थानों में पीछोला के निरीक्षण के लिए कोर्ट कमिश्नर टीम के निरीक्षण की खबरें होने के बावजूद आज होटल वालों ने मौके पर कोई कागज नहीं दिखाए। इस पर कोर्ट कमिश्नर की टीम ने होटल वालों को निरीक्षण के समय दस्तावेज उपलब्ध करवाने को कहा है
वही कल नगर निगम उदयपुर के अधिकारियों को संबंधित दस्तावेज के साथ आने को कहा है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.