पीछोला झील में क्रूज़ संचालन के टेण्डर में एक ओर अनियमितता, गड़बड़झालो का टेण्डर !
उदयपुर की पीछोला झील में क्रूज़ संचालन के लिए दिए गए टेंडर में गड़बड़झालो का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहाँ स्थानीय निवासियों सहित कई झील प्रेमी क्रूज़ संचालन का विरोध कर रहे है और निगम से पीछोला में क्रूज संचालित नहीं करने का आग्रह कर रहे है वहीं क्रूज़ टेंडर को लेकर एक ओर अनियमितता सामने आयी है जिसमें निगम अधिकारियों सहित पूर्व गैराज विभाग और गैराज समिति की दूरंदेशी दिखाई दे रही है।
पीछोला झील में नगर निगम उदयपुर ने जिस फर्म के नाम टेण्डर जारी किया गया उस फर्म का नाम एम एम ट्रावेल्स है।
टेंडर की शर्तों के अनुसार टेण्डर लेने वाली का विगत वर्ष का टर्न ओवर 4 करोड़ या उससे ज्यादा होना चाहिये था लेकिन एम एम ट्रावेल्स का उस समय 50 लाख के आसपास ही टर्न ओवर था फिर भी मिलीभगत का ऐसा खेल चला जिसमे टेंडर अवार्ड करने में नियमों को दर किनार कर दिया गया।
कम टर्न ओवर वाली फर्म को क्रूज़ का टेंडर देकर निगम अधिकारियों ने क्रूज़ संचालन की निविदा संख्या 5 और 6 का सीधा उल्लंघन किया था और टेण्डर चहेती फर्म एम एम ट्रावेल्स को दे दिया गया। इसके अलावा भी ओर भी कई अनियमित्ताओ से क्रूज़ संचालन का ठेका दिया गया जिसे समय समय पर न्यूज़ एजेंसी इंडिया आपके लिए लाता रहेगा।