9 जनवरी 2022 :डेल्टा, डेल्टा प्लस और ओमिक्रॉन वेरिएंट (omicron variant) से दुनिया लड़ रही है और वहीं अब यूरोप के साइप्रस (Cyprus)शहर से कोरोना के एक और नये वेरिएंट (New Variant) के मिलने की खबर सामने आई है।
साइप्रस के स्थानीय न्यूज पोर्टल के अनुस6 कोरोना के इस नए वेरिएंट की जेनेटिक सरंचना भी डेल्टा वेरिएंट (Delta variant) के जैसी ही है, इसी कारण इसका नाम डेल्टाक्रॉन (Deltacron)रखा गया है।
यूनिवर्सिटी ऑफ साइप्रस (University of Cyprus) में वायोटेक्नोलॉजी एंड वायरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ लियोनदियॉस कोस्त्रिकिस के अनुसार नए वेरिएंट के कुछ म्यूटेशन ओमिक्रॉन वेरिएंट से भी मिलते जुलते हैं। दूसरी और साइप्रस में कोरोना संक्रमित 25 सैंपल में 10 म्यूटेशन ओमिक्रॉन के थे। जिन 25 लोगों के सैंपल लिए गए, उनमें 11 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती थे और 14 घर पर आइसोलेशन में थे।
नए वेरिएंट में डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों के म्यूटेशन मौजूद है। कोस्त्रिकिस के अनुसार जो लोग कोरोना के कारण अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनमें नए वेरिएंट के ज्यादा मामले आने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस नए वेरिएंट में डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों के म्यूटेशन मौजूद हैं।
अभी ये पता नहीं चल पाया है कि नया वेरिएंट कितना खतरनाक है? कोस्त्रिकिस ने नए वेरिएंट के जीनोम सीक्वेंस को वायरस को ट्रैक करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था जीआईएसएआईडी को भेजा है।आपको बताते चले कि कुछ दिन पहले ही फ्रांस में कोरोना के एक और कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान हुई थी और इसे आईएचयू नाम दिया गया था।