Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / अंबैडकर जयंती पर वार्ड 18 में सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन कार्यक्रम,जनता ने घरों से बजाई तालिया !

clean-udaipur अंबैडकर जयंती पर वार्ड 18 में सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन कार्यक्रम,जनता ने घरों से बजाई तालिया !
News Agency India April 02, 2020 12:33 AM IST

अंबैडकर जयंती पर वार्ड 18 में सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन कार्यक्रम,जनता ने घरों से बजाई तालिया !

अंबैडकर जयंती पर वार्ड 18 मे सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन कार्यक्रम संचालित किया गया। इस कार्यक्रम मे उपमहापौर पारस सिघंवी,स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष वेणीराम सालवी, मडंल अध्यक्ष हजारी जैन सफाई ने कर्मचारियों को वस्त्र भेंट कर आभार जताया।महिला कर्मचारीयो को साड़ी और पुरुष कर्मचारियों को पेंट शर्ट वितरण किया गया। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को भोजन का पेकेट भी दिया गया।
भाजपा के वार्ड 18 के पार्षद महेश त्रिवेदी ने कहा कि यह पारितोषिक उनकी सेवा के आगे कोई मान्यता नही रखते है और कोरोना महामारी के दौर में भी जिस तरीके से सफाई कर्मी हौसले के साथ उदयपुर भर में अपना काम कर रहे है,वो काबिल ए तारीफ है। कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए वार्ड 18 की तरफ से सफाई कर्मियों का अभिनन्दन किया गया है।


इसके साथ ही कर्मचारियों को मेवाड़ी उपरणा उड़ाकर सम्मान किया गया और सुरक्षा के लिए मास्क बाटे गये। स्थानीय जनता ने अपने अपने घरों से बालकनी से तालियाँ बजाकर सफाई कर्मियों का अभिनन्दन और अभिवादन भी किया। इस दौरान सोशल डिस्टैन्सिंग की पालना के लिए गोले बनाये गए थे और सभी इसकी पालना करते नज़र भी आये।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS