उदयपुर में कोरोना वायरस की दस्तक से हड़कंप,2 यात्रियों को लिया आइसोलेशन में !
कोरोना वायरस उदयपुर पहुँचने के शक में चीन से आये दो यात्रियों को महाराणा भूपाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, हालांकि दोनों को पूरी तरह से स्वस्थ माना जा रहा है, लेकिन दोनों यात्रियों के लिए नमूने एहतियात के तौर पर लिए गए है ।
महाराणा भूपाल अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे में जयपुर के अपने आला अधिकारियों को सूचित भी कर दिया है। अस्पताल अधीक्षक आर एल सुमन और कॉलेज प्रिंसिपल के अनुसार ये दोनों भारतीय यात्री हाल ही में अपनी चीन यात्रा से लौटे थे और वहाँ भी ये आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहे थे। हालाँकि ये दोनों फ़िलहाल स्वस्थ नज़र आ रहे है लेकिन एतिहातन इन्हे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों यात्रियों के सैंपल ले लिए गए है।