कोरोना वायरस 28 दिनों तक जीवित रह सकता है मोबाइल फोन स्क्रीन, कांच, स्टील और प्लास्टिक बैंक नोट्स पर !
सीएसआईआरओ नामक रोग केंद्र के शोधकर्ताओं ने एजेंसी ने सोमवार को कहा कि अंधेरे में तीन अलग अलग तापमान पर एसएआरएस-सीओवी -2 की परीक्षण किया, जिसमें पता चला कि जैसे जैसे तापमान बढ़ता है वैसे वैसे कोरोना वायरस धीरे धीरे अप्रभावी होता चला जाता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि 20 डिग्री सेल्सियस (68 डिग्री फ़ारेनहाइट), SARS-CoV-2 चिकनी सतहों पर "बेहद प्रभावी " हो जाता - जैसे मोबाइल फोन की स्क्रीन - कांच, स्टील और प्लास्टिक बैंक नोट्स पर ये वायरस 28 दिनों तक जीवित रहता है।
30 डिग्री सेल्सियस (86 डिग्री फ़ारेनहाइट) पर कोरोना वायरस के जीवित रहने की दर सात दिन तक और 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फ़ारेनहाइट) पर केवल 24 घंटे में ये वायरस अप्रभावी हो जाता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि यह वायरस कॉटन जैसी छोटी सतहों पर कम समय तक जीवित रहा - सबसे कम तापमान पर 14 दिन तक और उच्चतम पर 16 घंटे से भी कम में ये वायरस अप्रभावी हो जाता है।
पिछले अध्ययनों में पाया गया था कि गैर-छिद्रपूर्ण सतहों पर यह बीमारी चार दिनों तक जीवित रह सकती है, जो कि पीयर-रिव्यूर्ड वायरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित पेपर के अनुसार है लेकिन नए टेस्ट अब इसके ज्यादा देर तक प्रभावी रहने की बात दर्शाते है । साथ ही अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि वायरस की कितनी मात्रा किसी को संक्रमित करने में सक्षम होगी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
अगर कोई व्यक्ति कोरोना प्रोटोकॉल के प्रति लापरवाह है और संक्रमित सतह छूने के बाद अपने हाथों को मुँह में ले जाता है या अपनी आँखें या अपनी नाक को छूता है तो वह दूषित होने के दो सप्ताह बाद तक पूरी तरह से संक्रमित हो सकता है।
CSIRO के अनुसार, वायरस मुख्य रूप से हवा के माध्यम से फैलता है, लेकिन सतहों के माध्यम से वायरस के संचरण में और अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए अधिक शोध की आवश्यकता थी। सतह से वायरस फैलने की सटीक भूमिका, सतह संपर्क के तापमान और संक्रमण के लिए आवश्यक वायरस की मात्रा का निर्धारण किया जाना बाकी है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.