उदयपुर के सेक्टर 14 आई ब्लॉक में कोरोना संदिग्ध,पड़ोसियों ने दी पुलिस को सुचना !
कोरोना के चलते उदयपुर के लोग जागरूक होते नज़र आ रहे है। हालिया 23 मार्च 2020 की सुबह शहर के सेक्टर 14 आई ब्लॉक डबल स्टोरी बिल्डिंग में सुबह एक व्यक्ति एक फ्लैट में ताला तोड़ दाखिल हुआ जिस पर पड़ोसियों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि वो मावली से आया है लेकिन सूत्रों के अनुसार वो मावली से नहीं बल्कि गुजरात के किसी शहर से आया है।
फ़िलहाल सवीना थाना पुलिस उसे पूछताछ के लिए सवीना थाने लेकर गयी है ,जहाँ से आगे की कार्यवाही की जाएगी।