Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / संक्रमितों के ठीक होने की दर राजस्थान में 70 प्रतिशत से भी अधिक,अभी तक 4.5 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट -मुख्यमंत्री

clean-udaipur संक्रमितों के ठीक होने की दर राजस्थान में 70 प्रतिशत से भी अधिक,अभी तक 4.5 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट -मुख्यमंत्री
News Agency India June 01, 2020 11:29 AM IST

संक्रमितों के ठीक होने की दर राजस्थान में 70 प्रतिशत से भी अधिक,अभी तक 4.5 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट -मुख्यमंत्री

जयपुर, 4 जून :मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेशभर में संस्थागत तथा घरों में क्वारेंटाइन किए गए लोगों की संख्या घटने के बावजूद स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार सजग रहकर कोरोना के संक्रमण की स्थिति पर नजर रखें। जिन लोगों को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर भी घरों में क्वारेंटाइन किया गया है, उनके स्वास्थ्य की भी समुचित मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

गहलोत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति की नियमित समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश में संस्थागत क्वारेंटाइन की क्षमता 2.5 लाख बेड है, लेकिन वर्तमान में केवल 10 हजार लोग ही संस्थागत क्वारेंटाइन में हैंं। लगभग 1.9 लाख लोग होम क्वारेंटाइन में हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन स्तर पर तैयार की गई संस्थागत क्वारेंटाइन सुविधाओं को आवश्यकता नहीं होने पर कम किया जा सकता है, ताकि स्कूल-कॉलेजों के भवनों को आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए सेनेटाइज कराया जा सके। उन्होंने जिला स्तर पर संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था आवश्यक रूप से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से अधिक, डबलिंग रेट 20 दिन

मुख्यमंत्री ने राजस्थान में बड़ी संख्या में लोगों के बाहर से आने-जाने के बावजूद कोविड-19 महामारी की स्थिति नियंत्रण में होने पर संतोष जाहिए किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। बैठक में बताया गया कि राजस्थान में कोरोना के एक्टिव पॉजिटिव मामलों की संख्या बीते 6 दिन से लगातार 3 हजार से कम है। संक्रमितों के ठीक होने की दर 70 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है तथा संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने के दर अब 18 से बढ़कर 20 दिन हो गई है। अभी तक 4.5 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं।

चालान का उद्देश्य हैल्थ प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक करना

गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों, दुकानों आदि पर मास्क नहीं पहनने और दूरी के नियमों का पालन नहीं करने पर चालान के प्रावधान को सख्ती से लागू किया जाए। अब तक पुलिस द्वारा 40 हजार से अधिक उल्लंघन के मामलों में जुर्माना लगाया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि हैल्थ प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर जुर्माने का उद्देश्य लोगों को इसकी पालना के लिए जागरूक करना है।

बैठक में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, अति. मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग सुबोध अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा रोहित कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण श्रीमती वीनू गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी अभय कुमार, शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन तथा सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS