उदयपुर में कोरोना का प्रवेश,पहले ही क्वॉरेंटाइन में रखा गया था मरीज को !
आखिरकर उदयपुर शहर में कोरोनावायरस ने दबे पांव अपने कदम बढ़ा लिए हैं। उदयपुर के मल्लातलाई क्षेत्र के निवासी 15 वर्ष के लड़के को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।एहतियात के तौर पर पीड़ित मरीज के घर के आस-पास रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग का काम प्रशासन जल्द शुरू करने वाला है ।
सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने इंदौर से आने के बाद पूरे परिवार को 14 दिन के क्वॉरेंटाइन में रख रखा था, लेकिन आज पीड़ित की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने मल्लातलाई को सील करने का फैसला ले सकता है ।