उदयपुर के सवीना क्षेत्र में मिली कोरोनावायरस पॉजिटिव 28 वर्षीय महिला!
उदयपुर के सवीना स्थित पेट्रोल पंप के पास एक 28 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई है।
उदयपुर के CMHO दिनेश खराड़ी ने न्यूज़एजेंसीइंडिया से फ़ोन पर बात कर इस सूचना की पुष्टि कर दी है।
ख़बर मिलते ही कोरोना पीड़ित महिला के इलाके में मेडिकल टीम और एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और एडीएम उदयपुर सिटी संजय कुमार समेत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए है।
सवीना क्षेत्र में 28 वर्षीया महिला के कोरोना से संक्रमित होने पर आसपास के इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीँ मेडिकल टीम द्वारा महिला के परिजनों के सैंपल ले लिए गए है। महिला के रिश्तेदारों को आइसोलेट कर दिया गया है।
प्रशासन ने आसपास के लोगों को स्क्रीन करने की तैयारी शुरू कर दी है ।
उक्त महिला के साथ 4 अन्य सस्पेक्टस लोगों को लेकर एम्बुलेंस महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुँच चुकी है।