उदयपुर में सिटी में नया कोरोना पॉजिटिव,काँजी हाटा क्षेत्र में कर्फ्यू !
उदयपुर के कांजी का हाटा क्षेत्र के हेलावाड़ी के रहने वाले युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की देर रात पुष्टि हो गयी है।इलाके के 1 KM दायरे में कर्फ़्यू लगाया गया है । उक्त युवक और उसके पिता सहित परिवार के 11 सदस्यों को MB चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । इसके साथ ही अन्य क्लोज़ कांटैक्ट की तलाश कर सैम्पल लिए जा रहे है। युवक के घर व पूरे इलाक़े को सोडीयम हाइड्रोक्लॉरायड का छिड़काव कर सेनेटाइज़ किया जा रहा है।
इसके साथ ही सूरजपोल थाना क्षेत्र में गुरुवार से सख़्ती होने की संभावना है।