कोरोना संक्रमितों को किया पैसिफिक और एम्स कॉलेज शिफ्ट,उदयपुर प्रशाषन ने बनवाये नए दो कोविड़ केयर सेंटर !
उदयपुर में जहाँ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली जा रही है वही उदयपुर प्रशाषन भी अपनी तैयारियों को लेकर चाक चौबंद होता नजर आ रहा है। रोगियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशाषन ने शहर के दो मेडिकल कॉलेज अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) और पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को कोविद केयर सेन्टर बनवाने हेतु पहले ही तैयारियां करवा ली थी।
अब कोरोना पॉजिटिव रोगियों को इन दोनों कॉलेज के कोविद केयर सेंटर ले जाया गया है। बीती रात कई कोरोना पॉजिटिव रोगियों को यहाँ ले जाया गया है।
उदयपुर CMHO दिनेश खराड़ी की जानकारी के अनुसार इन दोनों कॉलेज में चिकित्सा के माकूल इंतज़ाम है और रोगियों को बेहतर सुविधा मिलने वाली है।