बढ़ता जा रहा कोरोना संक्रमण,उदयपुर में आज मिले कुल 37 कोरोना पॉजिटिव !
उदयपुर 14 मार्च 2021: उदयपुर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण पैर पसारता चला जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी से मिली जानकारी के अनुसार आज जिले में कुल 37 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही मार्च महीने में अब तक 335 कोरोना संक्रमित मरीज़ उदयपुर में सामने आये है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी के अनुसार रविवार 14 मार्च को 1069 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट में से 1032 नेगेटिव और 37 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। रिपोर्ट में पाए गए 37 कोरोना संक्रमितों में से शहरी क्षेत्र से 23 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे से 8 क्लोज कांटेक्ट तथा 15 नए केस कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 14 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिनमे में 3 क्लोज कांटेक्ट तथा 11 नए केस पॉजिटिव मिले है। इस तरह आज कुल कोरोना पॉजिटिव मे से 11 क्लोज कांटेक्ट, 26 नए केस संक्रमित पाए गए है।
इन क्षेत्रो में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
शांति निकेतन के पास बापू बाजार, महावीर कॉलोनी कुम्भा नगर के सामने हिरणमगरी सेक्टर 4, महावत वाड़ी मस्जिद के पास उदयपुर,जलवायु विहार श्रीनाथ टेंट हाउस के सामने नवरतन फतेहपुरा, न्यू महावीर नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, आनंद विहार रोड न. 1 गायरियावास, शिवा मंदिर के पास सवीना, मैट्रिक्स पार्क अपार्टमेंट नवरतन काम्प्लेक्स भुवाणा, नवरतन साइफन रोड फतेहपुरा, गुड़ली की ढाणी गांव रेबारी का गांव मावली, बनियो का मोहल्ला हीता गांव वल्लभनगर,ऋषभदेव प्रॉपर, तुलसी नगर प्रताप विला भुवाणा, वार्ड न. 15 पुरानी बस्ती फतेहनगर मावली, कानोड़ भींडर, पूजा नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, अशोक नगर उदयपुर, खारोल कॉलोनी फतेहपुरा, गली न. 4 सुभाष नगर, गणेश कॉलोनी राव जी का हाटा, मालदास स्ट्रीट उदयपुर, गैलेक्सी एन्क्लेव मंगलम उदयपुर, रघुकुल काम्प्लेक्स सेवाश्रम उदयपुर, आनंद विहार रोड न. 2 मादड़ी टेकरी लिंक रोड, हनुमान मंदिर के पास टेकरी, F ब्लॉक कम्युनिटी सेंटर के पास सेक्टर 14, खानपुर कॉलोनी भूपालपुरा, आदिनाथ पब्लिक स्कूल के पास सेक्टर 11, बोहरा गणेश कॉलोनी धुल कोट चौराहा, उदय टावर हीतावाला काम्प्लेक्स पुला उदयपुर

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
