भारत में कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे वही दुनिया भर में कोरोना ने किया ताण्डव,मिले रिकॉर्ड मरीज !
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब घटते नज़र आ रहे हैं। गुरुवार को लगातार छठे दिन भारत में 60 हजार से कम नए मामले सामने आए। इससे ठीक होने की दर बढ़कर जहां 89.20 फीसद हो गई है तो वहीं मृत्युदर घटकर 1.51 रह गई है। गत 24 घंटों में 55,478 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 77,56,246 हो गई है। वहीं 73,056 लोगों के स्वस्थ होने से अब तक 69,42,447 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। 679 लोगों की मौत से कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,17,226 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना से सर्वाधिक 42,633 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 10,780, कर्नाटक में 10,696, उप्र में 6,755, आंध्र प्रदेश में 6,508, बंगाल में 6,244, दिल्ली में 6128, पंजाब में 4,060 और गुजरात में 3,660 मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि कोरोना से हुई 70 फीसद से अधिक मौतें ऐसे लोगों की हुई है जो अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे। देश में फिलहाल 7,15,812 सक्रिय मामले हैं। यह कुल मामलों का 9.29 फीसद हैं। 24 घंटों के दौरान 79,415 लोग ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। ठीक हुए मरीजों में 81 फीसद लोग उन दस राज्यों से हैं जो कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं। अकेले महाराष्ट्र में 23 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
वही कोरोना रोकथाम की कामयाबी पर इतराने वाला जर्मनी औंधे मुंह गिर गया है। वहां हालात अब खतरनाक घोषित कर दिए गए हैं। फ्रांस में आज 40 हजार नए केस मिले हैं। इसके साथ ही फ्रांस में एंटी कोविड कर्फ्यू लगा दिया है। आयरलैंड भी लॉकडाउन की गिरफ्त में है। यूरोप में कोरोना का विस्तार भयानक है। इस बार मरीज, सीधे ICU में पहुंच रहे।
दुनिया भर में आज कोरोना ने सबसे भयानक तांडव किया है। कोरोना के जन्म काल से अब तक के सभी रिकॉर्ड, आज ध्वस्त हो गए है। आज दुनिया भर में 4.23 लाख नए केस मिले और 6424 लोगों की मृत्यु हुई और ये सब एक दिन के भीतर का आंकड़ा है। कोरोना पहले से ज्यादा ताकतवर, खतरनाक, जानलेवा और आक्रामक हो गया है।
अब एक सवाल ये है कि उन तरक्की याफ्ता मुल्कों में अगर ऐसे हालात हो सकते है तो अगर यह खुदा ना खस्ता यहां ऐसा कुछ हुआ तो किस तरह के हालत होंगे ?
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk