Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / देश भर में बढ़ रहा कोरोना,दिल्ली में आज रिकॉर्ड 496 कोरोना मरीज,मुंबई में 70% बढ़ोतरी के साथ 1377 मामले

देश भर में बढ़ रहा कोरोना,दिल्ली में आज रिकॉर्ड 496 कोरोना मरीज,मुंबई में 70% बढ़ोतरी के साथ 1377 मामले
newsagencyindia.com December 28, 2021 09:01 PM IST

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2021 भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। छोटे शहरों के साथ बड़े शहरों में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

 

मुंबई और दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले  तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को मुंबई में सोमवार के मुकाबले नए मामलों में 70% और दिल्ली में 50% बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

मुंबई में 1377 नए मामले मिले हैं। दिल्ली में सोमवार को 331 मामले मिले थे, जबकि मंगलवार को कोरोना के 496 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा नेशनल कैपिटल में पॉजिटिविटी रेट भी 31 मई के बाद सबसे ज्यादा 0.89% दर्ज की गयी है।

 

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम तीसरी लहर का सामना करने के लिए पहले से दस गुना ज्यादा तैयार हैं। राज्य सरकार की तरफ से मंगलवार को नई गाइडलाइन्स के तहत यलो अलर्ट जारी करते हुए GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है। अब दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। मेट्रो, रेस्तरां, बार 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। सिनेमा हॉल, स्पा, जिम, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तत्काल प्रभाव से बंद होंगे।

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS