दिल्ली के हयात रिजेंसी के साथ नोएडा के स्कूल में कोरोना वायरस ने पसारे पैर !
28 फरवरी को हयात रीजेंसी दिल्ली के ला पियाज़ा रेस्तरां में भोजन करने वाले एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है जिसकी मेडिकल जांच में संक्रमण प्रमाणित भी हो गया है।
28 फरवरी को रेस्तरां में मौजूद सभी सहयोगियों को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। रेस्तरां ने सभी सहयोगियों और ठेकेदारों के लिए दैनिक तापमान जांच करना शुरू कर दिया है जब वे इमारत में प्रवेश करते हैं और बाहर निकलते हैं।
इसके साथ ही नोएडा के एक स्कूल में भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है जिसमे एक बच्चे के कोरोना संक्रमण के कारण कई अन्य बच्चों के संक्रमित होने की आशंका है।
धीरे धीरे कोरोना वायरस भारत मे अपने पैर पसार रहा है और यदि समय रहते संजीदा और ठोस प्लान नहीं बनाया गया तो हालात भयावह हो सकते है।