संभल जाइये, उदयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 3030,अब तक 49 संक्रमितों की जा चुकी जान !
उदयपुर सहित पुरे भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। लोग अब लापरवाही बरत रहे है और कोरोना जैसे वायरस को हलके में ले रहे है। इसका एक उदाहरण बीते दिन फतहसागर पर ओवरफ्लो पर चादर देखने उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है जहाँ हज़ारों की सँख्या में उदयपुरवासी पहुँचे थे।
वही उदयपुर CMHO डॉक्टर दिनेश खराड़ी से मिली सुचना के मुताबिक 6 अगस्त 2020 तक उदयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3030 हो गयी है और 35 कोरोना संक्रमित पाए गए है। संक्रमितों में 05 कोरोना वारियर है जिनमें भूपालपुरा निवासी 30 वर्षीय महिला नर्स,आरएनटी मेडिकल कॉलेज की 40 वर्षीय महिला वरिष्ठ लिपिक, MBGH अस्पताल में कार्यरत जोगी तालाब सवीना खेड़ा निवासी 35 वर्षीय मेल नर्स, पुलिस लाइन टेकरी से 30 वर्षीय पुलिस जवान, नीमच खेड़ा निवासी 56 वर्षीय महिला शिक्षिका, पीएफ कॉलोनी चित्रकूट नगर निवासी 37 वर्षीय पुरुष और 38 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित निकले हैं। कोरोना से अब तक उदयपुर के 49 संक्रमितों की जान जा चुकी है।
ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित अंबामाता निवासी 82 वर्षीय वृद्ध, सलूंबर के 57 वर्षीय पुरुष और बांसवाड़ा निवासी 32 वर्षीय युवक की रविवार को मौत हो गई। वही ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती संभाग के 67 संक्रमित ऑक्सीजन पर हैं।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website