उदयपुर में मधुबन स्थित जनजाति कस्तूरबा बालिका आश्रम छात्रावास में कोरोना ब्लास्ट, 16 छात्राएं कोरोनावायरस पॉजिटिव !
उदयपुर शहर में कोरोनावायरस फिर भयावह रूप लेता नजर आ रहा है। पिछले दिनों शहर के सेंट मैरी स्कूल में एक बालिका कोरोना संक्रमित होने के बाद अंबामाता थाना क्षेत्र के राजकीय प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय में 25 बच्चे पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे और इसी कारण उदयपुर प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में कर्फ्यू भी लगा दिया था ।
वही प्रशासनिक उदासीनता के चलते आज शहर के मधुबन स्थित जनजाति कस्तूरबा बालिका आश्रम छात्रावास में 16 छात्राएं कोरोनावायरस मिली है। आपको बताते चलें कि सोमवार को दो छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अन्य छात्राओं के सैंपल लिए गए, जिसमें मंगलवार को 14 छात्राओं के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है । इसका मतलब साफ है कि शहर के विद्यालय खासकर सरकारी विद्यालय और छात्रावास कोरोनावायरस प्रोटोकॉल का संजीदगी से पालन नहीं कर रहे हैं और उदयपुर प्रशासन सहित शिक्षा विभाग भी विद्यालयों और छात्रावासों का औचक निरीक्षण नहीं कर रहा है और यही कारण है कि उदयपुर में विद्यालयों और छात्रावासों में कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या बढ़ती चली जा रही है ।
आपको बताते चलें कि मधुबन स्थित जनजाति कस्तूरबा बालिका आश्रम छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएं शहर के तीन अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करती हैं और इस छात्रावास में रहती हैं । जैसे ही कोरोनावायरस संक्रमण की सुचना मिली ,उदयपुर के जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा छात्रावास पहुंचे और वहां पर चिकित्सा विभाग को निर्देश देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है ।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk