Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए स्थापित कंट्रोल रूम !

clean-udaipur निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए स्थापित कंट्रोल रूम !
News Agency India April 01, 2021 10:39 AM IST

निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए स्थापित कंट्रोल रूम !

जयपुर, 1 अप्रेल। प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के दौरान मतदाताओं को निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। निर्वाचन विभाग ने तीनों जिला मुख्यालय और जयपुर में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहां मतदाता किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और समस्या का समाधान भी पा सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की सुजानगढ़, राजसमंद और सहाड़ा विधानसभाओं में आगामी 17 अप्रेल को मतदान होना है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए स्थापित नियत्रंण कक्षों में चुनाव कार्य में दक्ष व पूर्ण जानकारी रखने वाले कार्मिकों को नियोजित किया गया है।

गुप्ता ने बताया कि चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा के मतदाता 01568-220094 दूरभाष नंबर पर, भीलवाड़ा की सहाडा विधानसभा के मतदाता 01481-220041, 220043 नंबर पर और राजसमंद जिले की राजसमंद विधानसभा के मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया या मतदाता से जुड़ी जानकारी या किसी भी तरह की शिकायत के लिए 02952-2222585 पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में 3 पारियों और 24 घंटे नियत्रंण कक्ष संचालित हो रहा है। राज्य स्तर पर भी निर्वाचन विभाग के मुख्यालय पर मतदाता 0141-2227550 नंबर पर फोन कर संबंधित जानकारी हासिल कर सकता है।


मतदाताओं से जुड़ी समस्याओं के लिए है ‘1950 वोटर हेल्प लाइन‘

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कोई भी मतदाता 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के जरिए मतदान या फिर पहचान पत्र को लेकर किसी भी तरह की परेशानी का तत्काल निवारण पा सकता है। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए मतदाताओं को जानकारी देने और उनकी शिकायतों के निवारण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1950 के जरिए वोटर यह जानकारी ले सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। इस नंबर के जरिए वोटर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, हटाने और सुधार संबंधी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इस नंबर पर मतदाता सूची की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाता इसके जरिए अपने मतदान केंद्र और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भी प्राप्त कर
सकते हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS