कोरोना काल में कालाबाज़ारी और जमाखोरी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर है 8852653399
उदयपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में कालाबाज़ारी और जमाखोरी की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कसते हुए हेल्पलाइन के साथ नियंत्रण कक्ष बनाया है। सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओं पर जारी की गयी छूट पर अगर कोई दूकानदार आपसे अधिक मूल्य वसूल करता है तो आप दिए गए नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते है।
जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने कहा है की उपभोक्ता कालाबाज़ारी और जमाखोरी की शिकायत 8852653399 पर कर सकते है। आपदा प्रबंध अधिनियम 2005 के तहत कालाबाजरी जमाखोरी के विरुद कार्यवाही की जाएगी। सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओं पर जारी की गयी छूट पर अगर कोई दूकानदार आपसे अधिक मूल्य वसूल करता है तो आप दिए गए नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते है। कमेटी की प्रभारी व नियंत्रण अधिकारी जिला रसद अधिकारी ज्योति ककवानी है।