Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर के जगत के अम्बिका माता मन्दिर से है कंगना रनौत का खास रिश्ता,ट्वीट कर खुद बताया !

उदयपुर के जगत के अम्बिका माता मन्दिर से है कंगना रनौत का खास रिश्ता,ट्वीट कर खुद बताया !
News Agency India September 01, 2020 11:09 PM IST

उदयपुर के जगत के अम्बिका माता मन्दिर से है कंगना रनौत का खास रिश्ता,ट्वीट कर खुद बताया !

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

देशभर की सुर्खियां बन रहे कंगना रनौत बनाम महाराष्ट्र सरकार के मामले के बीच कंगना का राजस्थान के उदयपुर जिले के जगत गाँव के अम्बिका माता मंदिर से खास रिश्ता रहा है। अम्बिका माता मंदिर जगत व कंगना के रिश्ते की यह पूरी कहानी डेढ़ सौ साल पुरानी मानी जाती है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में निर्माणाधीन मुगल संग्रहालय का नाम मराठा नायक छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखे जाने पर कंगना रनौत ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट कर अपने पूर्वजों का संबंध राजस्थान के उदयपुर से बताया है, साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज का भी राजस्थान कनेक्शन बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिस तरह से महान नेता बाला साहेब ठाकरे के पूर्वज बिहार से आते हैं। उसी तरह कई थ्योरीज में महान शिवाजी महाराज का संबंध जयपुर के राजघराना से भी बताया गया है। उन्होंने लिखा कि मैं पैदा हिमाचल में हुई हूं लेकिन मेरे पूर्वजों 'रनौत' का संबंध उदयपुर से है। हमारी कुल देवी मां अंबिका हैं।

बता दें कि राजस्थान के उदयपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गांव जगत में अम्बिका माता का मंदिर है। यह मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। इसे मेवाड का खजुराहो भी कहा जाता है। देवी मां का यह मंदिर 1200 साल पुराना बताया जाता है। उदयपुर के जगत की अम्बिका माता कंगना रनौत के परिवार के परिवार की कुलदेवी हैं। करीब डेढ़ सौ साल पहले कंगना के पूर्वज यहीं रहते थे। फिर यहां से हिमाचल के मंंडी जाकर बस गए, मगर इस मंदिर में कंगना के परिवार की आज भी गहरी आस्था है।

इससे पहले भी 15 अक्टूबर 2018 के दिन बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत सुबह उदयपुर पहुंच कर दोपहर में जिले के जगत में स्थित अंबिका माता के दर्शन करने पहुंचीं थी। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की कामयाबी के लिए यहां पूजा अर्चना की थी ।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.

 

 

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS