कांग्रेस ने की उदयपुर के 70 पार्षदों की बाड़ाबंदी, ले गए अज्ञात रिसोर्ट पर!
उदयपुर नगर निकाय चुनाव के परिणाम 19 नवंबर 2019 को जहां आने वाले हैं ,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने जीतने की आशा में अपने सभी 70 पार्षदों की बाडाबंदी कर बस में भरकर अज्ञात स्थान पर ले जाने की पहली बार पहल की है । ऐसा पहली बार हुआ है की उदयपुर निकाय चुनाव में किसी दल ने अपने सभी पार्षदों की बाड़ाबंदी की हो
कांग्रेस के सभी पार्षदों के मोबाइल फोन पदाधिकारियों द्वारा ले लिए गए हैं । चुनाव परिणाम आने के बाद पार्षदों के अपने घर लौटने की संभावना है जिस तरीके से कांग्रेस ने अपने सभी 70 पार्षदों की बाड़ाबंदी की है उसे देखकर लगता है कि कांग्रेस और उससे जुड़े वरिष्ठ नेताओं को लगता है कि इस बार निकाय चुनाव 2019 में कांग्रेस बहुमत ला सकती है।
बरहाल कल का दिन उदयपुर की राजनीति का अहम दिन साबित हो सकता है।