नगर निगम चुनाव नामांकन प्रक्रिया में आचार सहिंता की उड़ाई धज्जियां कांग्रेस प्रत्याशी राजेश दया ने !
नगर निगम चुनाव नामांकन प्रक्रिया में पिछले दो दिन से जहाँ एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा वही आज कांग्रेस के विभिन्न प्रत्याशी जिला कलक्ट्री पहुँच कर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर रहे है। इस प्रक्रिया में नामांकन के दौरान वार्ड 57 से कांग्रेस के प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी राजेश दया ने आचार सहिंता की धज्जियां उड़ा दी। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश दया पार्टी के चिह्न का दुपट्टा पहन कर नामांकन दाखिल करने पहुँचे।
जिम्मेदार निर्वाचन अधिकारी भी इस दौरान मूक दर्शक बने देखते रहे लेकिन किसी ने भी आपत्ति दर्ज़ नहीं करी ।