कांग्रेस ने तुर्की में खोला अपना कार्यालय,हो रही चौतरफा आलोचना !
टर्की मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत के मुख्य विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने तुर्की में एक कार्यालय खोला है।इस्तांबुल स्थित कार्यालय में INC की इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ( द्वारा जारी बयान में तुर्की में IOC की अध्यक्षता करने के लिए पार्टी के सदस्य मोहम्मद यूसुफ खान को नियुक्त किया गया है।
बयान में कहा गया है- " वे तुर्की में IOC संगठन और संस्थान बनाने में मदद करेंगे ।मोहम्मद यूसुफ खान योग्य और सक्षम, प्रतिबद्ध और चिंतित लोगों के साथ काम करेंगे।"
खान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भारत और तुर्की के बीच राजनीति, संस्कृति, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देने के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की होगी।
आपको बताते चले कि तुर्की शुरुआत से कश्मीर मामले को लेकर भारत का विरोध करता रहा है और उसका पाकिस्तान प्रेम पूरी दुनिया जानती है।