हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व उनके पुत्र शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह कानूनी पचडे के चलते राजस्थान के उदयपुर की अदालत में पेश होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना चंडावत ने पति और परिजनों पर उदयपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत 17 अक्टूबर 2022 के दिन की गई है। मामले में 17 नवंबर 2022 को पहली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ निवासी अमरीन को गैर जमानती वारंट जारी किया है। सभी प्रतिवादियों को उदयपुर कोर्ट में बुधवार को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
सभी आरोपितों को 14 दिसम्बर बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट—2 के समक्ष पेश होना होगा।
जानकारी के अनुसार मेवाड़ की आमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह चूण्डावत ने अपने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट की धारा 12 के तहत अदालत में 17 अक्टूबर 2022 को वाद पेश किया था।
इसमें अदालत ने चारों ही आरोपितों को पूर्व में 17 नवम्बर को पेश होने के लिए जमानती वारंट पेश किए थे। उस तिथि पर पेश नहीं होने पर अदालत ने चारों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 14 दिसम्बर को पेश होने को कहा है।
सुदर्शना चंडावत ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत उदयपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय के बाद शिकायतकर्ता से घरेलू हिंसा की गई। शिकायतकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि उनके ससुराल वालों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हिंसा न करने के लिए पाबंद कर उन्हें अलग से रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने के आदेश पारित किए जाएं।
उधर विक्रमादित्य सिंह ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है जिसका जवाब वह अदालत में देंगे।