सूरजपोल और हेरिटेज बिल्डिँग को लेकर कॉंग्रेस ने पुतला फूंका उदयपुर निगम परिसर में !
आज कांग्रेस की तरफ से नगर निगम उदयपुर परिसर में निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों के लिए पूतला फूंका गया। निगम परिसर में महापौर और अन्य नेताओ के खिलाफ नारेबाज़ी की गयी। शुरुआत में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता नगर निगम कमिश्नर को सीधे गेट पर बुलाकर ज्ञापन देने पर अड़े हुए थे लेकिन बाद में समझाइश के बाद नगर निगम कमिश्नर के चैम्बर में ज्ञापन दिया।
पार्षद गौरव सिंह ने नगर निगम आयुक्त से हेरिटेज कामों के लिए ASI की परमिशन और हेरिटेज के कामो की गुणवत्ता के लिए ढेरों सवाल किये। साथ ही सूरजपोल चौराहे पर बनने वाले गार्डन की डिज़ाइन पर भी सवाल खड़े किये है।
ज्ञापन के मुख्य बिंदु :
- सुरजपोल दरवाजा (ऐतिहासिक धरोहर) जो स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। उक्त ऐतिहासिक धरोहर पर जो स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट कार्य के तहत हमला हुआ है। उक्त ऐतिहासिक धरोहर से छेड़छाड़ बंद की जाये।
- सुरजपोल दरवाजे का जो अतिक्रमण हुआ है (अतिक्रमण कर चौराहे को छोटा किया गया है) ,उसे पूर्ववत सही ढांचे में किया जावे।
- पुरातत्व विभाग द्वारा कार्य को लेकर अनुमति ली गयी है अथवा नहीं ली गयी है ,इस बारे में अवगत कराया जाय।
- एतिहासिक धरोहर का जो कार्य करवाया जा रहा है ,उनका एक बार स्टेबिलिटी टेस्ट जल्द से जल्द करवाया जाये ,तत्पश्चात आगे कार्य करवाया जाय।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.