शशि थरूर ने भारत के गलत मानचित्र को ट्वीटर पर किया साझा,हुए आलोचना के शिकार !
कांग्रेस के केरल से वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भारत के गलत मानचित्र को ट्वीटर पर आज साझा किया गया जिसमे कश्मीर के कई हिस्सों को हटा दिया गया और साथ ही अंडमान और निकोबार को भी इस मानचित्र पर नहीं दिखाया गया था। कांग्रेस के कद्दावर और सीनियर नेता शशि थरूर द्वारा पोस्ट किया ट्वीट द्वारा ऐसा लगता है कि कांग्रेस और शशि थरूर मानते हैं कि पीओके भारत का हिस्सा नहीं है।
हालाँकि विवाद बढ़ता देख शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल से ये पोस्ट तुरंत डिलीट कर दिया लेकिन ये समझ से परे है कि क्यों इतने सीनियर नेता इस तरह की गलती करते है जिसमे अपने ही देश के मानचित्र को गलत बता दिया जाता है और फिर उस पर माँफी भी नहीं माँगी जाती।