शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ मध्यप्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से कांग्रेस ने की शिकायत !
मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता नीलाभ शुक्ला ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है । नीलाभ शुक्ला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर में चुनावी सभा मे भाषण करते हुए अभिनन्दन और सर्जिकल स्ट्राइक का ज़िक्र ही नहीं किया बल्कि उसका श्रेय भी लिया।ये आचार संहिता का उल्लंघन है।मध्यप्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इंदौर के ज़िला निर्वाचन अधिकारी से भाषण की रिकॉर्डिंग और ट्रान्सक्रिप्ट मांगी है।