Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राज्यसभा निर्वाचन : कांग्रेस के दो तथा भाजपा का एक प्रत्याशी विजयी !

clean-udaipur राज्यसभा निर्वाचन : कांग्रेस के दो तथा भाजपा का एक प्रत्याशी विजयी !
News Agency India June 02, 2020 02:47 AM IST

राज्यसभा निर्वाचन : कांग्रेस के दो तथा भाजपा का एक प्रत्याशी विजयी !

जयपुर,19 जून। राज्यसभा के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को विधानसभा परिसर में सम्पन्न हुए मतदान में सायं मतगणना के पश्चात इंडियन नेशनल कांग्रेस के दो तथा भाजपा का एक प्रत्याशी विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं राजस्थान विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री के.सी. वेणुगोपाल और श्री नीरज डांगी को प्रथम वरीयता के क्रमशः 64 व 59 मत प्राप्त हुए, वही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राजेन्द्र गहलोत को प्रथम वरीयता के 54 मत हासिल हुए ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री ओंकार सिंह को 20 मत प्राप्त हुए । श्री माथुर ने बताया कि डाले गये कुल 198 मतों में से 197 मत सही पाये गये तथा एक मत निरस्त किया गया । प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि जीतने योग्य कोटे की संख्या 4926 आंकी गयी है ।

निर्वाचन अधिकारी माथुर ने बताया कि राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आज प्रातः ठीक 9 बजे मतदान प्रारम्भ हुआ। मतदान प्रारम्भ होने से पहले पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने मतदान के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। माथुर ने बताया कि मतगणना सायं 5 बजे से प्रारम्भ हुई। पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनन्द कुमार की उपस्थिति में मतगणना सम्पन्न हुई ।

निर्वाचन अधिकारी श्री माथुर ने अभ्यर्थियों के निर्वाचन की घोषणा करने के पश्चात उपस्थित नीरज डांगी,राजेन्द्र गहलोत और के.सी. वेणुगोपाल को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया।

निर्वाचन अधिकारी श्री प्रमिल कुमार माथुर ने राज्यसभा निर्वाचन के मतदान मे भाग लेने वाले सभी विधायकों और सभी राजनैतिक दलों का शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर आभार व्यक्त किया है।

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS