Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए किये हेल्पलाइन नंबर जारी !

clean-udaipur राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए किये हेल्पलाइन नंबर जारी !
News Agency India April 02, 2020 05:40 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए किये हेल्पलाइन नंबर जारी !

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उच्च स्तरीय बैठक की।बैठक में प्रवासी एवं श्रमिकों की घर वापसी को लेकर निर्णय लिए गए, अब श्रमिक राज्यों की आपसी सहमति से चरणबद्ध तरीके से राजस्थान से बाहर या राजस्थान में अपने घर जा सकेंगे।ये श्रमिक आवश्यक होने पर संबंधित राज्य सरकार से अनुमति मिलने और उचित व्यवस्थाओं के उपरान्त अपने गृह स्थान पर पहुंच सकेंगे।

गहलोत ने कहा कि प्रवासियों एवं श्रमिकों को हैल्पलाइन नंबर 18001806127, http://emitra.rajasthan.gov.in पोर्टल, ई-मित्र मोबाइल एप अथवा ई-मित्र कियोस्क पर पंजीकरण करवाना होगा। श्रमिकों के पंजीकरण के बाद राज्य सरकार संबंधित राज्य सरकार से सहमति प्राप्त करेगी।

पंजीकृत प्रवासी एवं श्रमिकों की संख्या के अनुसार उनको तय तिथि एवं समय पर अपने घर जाने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जो व्यक्ति अपने वाहन से आना चाहेगा उसे पंजीकरण में इसका उल्लेख करना होगा।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS