जे पी नड्डा के जल्द CAA कानून लागू करने की बात पर गहलोत हुए नाराज !
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) जल्द ही लागू होगा। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वे बोले कि कोरोना संक्रमण की वजह से सीएए की प्रक्रिया में देरी हुई लेकिन जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
सिलीगुड़ी में सामाजिक समूह बैठक में सोमवार को नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना भी साधा था। सीएए के विषय में उन्होंने कहा, 'आप सभी लोगों को सीएए का फायदा मिलेगा। यह संसद में तो पास हो चुका है। कोरोना की वजह से इसे लागू करने में देरी हो गई। अब जैसे-जैसे स्थिति सुधर रही है, वैसे ही नियम भी तैयार हो रहे हैं। बहुत जल्द सीएए लागू हो जाएगा।'
इस पर राजस्थान के कांग्रेसनीत सरकार के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा -"भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने को लेकर स्टेटमेंट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कोरोना से पहले भी सीएए लागू करने को लेकर बीजेपी की हठधर्मिता के कारण मुल्क में बेहद तनाव बना हुआ था और कई हिस्सों में आग लगी हुई थी और अब जबकि देश कोरोना महामारी की गंभीर चुनौती से जूझ रहा है, बीजेपी इस तरह के स्टेटमेंट्स से उस तनाव को पुनः भड़काना चाहती है। शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के बजाय, प्राथमिकता देश के समक्ष मौजूदा कोरोना संकट का एकजुटता से मुकाबला करते हुए जीवन बचाने की होनी चाहिए।"
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk