कोरोना को लेकर राजस्थान में सार्वजनिक स्थानों पर 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी !
राजस्थान में कोरोना को लेकर सरकार सख्त होती जा रही हैं ।इसी क्रम में आज जयपुर में सीएम आवास पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की। मीटिंग में कोरोनावायरस को लेकर नई रणनीति तैयार की गई है और भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक प्रदेश के सभी सार्वजनिक स्थानों पर 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं ।ये पाबंदी 31 मार्च तक लागू रहेगी और उसके बाद स्थिति की समीक्षा कर इस पर निर्णय लिया जाएगा।
मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बड़े रूप में जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न देशों में इस बीमारी से लड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों से सबक लेते हुए आवश्यक है कि लोग भीड़ भाड़ में जाने से बचें और बहुत अधिक आवश्यक होने पर सार्वजनिक स्थलों पर जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सभी पर्यटन स्थलों ऐतिहासिक इमारतों, किलो,संग्रहालयो ,सार्वजनिक मेलो ,पशु मेला, पार्क, खेल मैदान में लोगों को के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की जागरूकता और इसके लिए लगातार गाइडलाइंस जारी करें और लोगों को भयभीत नहीं होने के साथ-साथ सचेत रहने की सलाह भी दे।