Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर मुहिम का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाएं -विधानसभा अध्यक्ष

clean-udaipur क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर मुहिम का शुभारंभ, स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाएं -विधानसभा अध्यक्ष
Aayushman Bhatt March 22, 2026 02:18 PM IST
जयपुर, 21 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभाएं।
 
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी शनिवार को सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था जवाहर फाउंडेशन द्वारा क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर अभियान के शुभारंभ पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में स्वाभिमान भोज रसोई पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिले।
 
उन्होंने कहा कि आमजन को दैनिक दिनचर्या में कपड़े के थैले का उपयोग करना चाहिए। सामाजिक संस्थाएं आमजन को पॉलिथीन का बहिष्कार करने के लिए जागरूक करें। 
इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य श्री सुनील माथुर ने कहा कि आमजन को पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पॉलिथीन का उपयोग बन्द नहीं किया गया तो भविष्य में परिणाम घातक होंगे।
 
विधानसभा अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. मनीराम कुमार डॉ. सुनील माथुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी श्री रजनीश वर्मा के नेतृत्व में आम जन को पॉलिथीन मुक्त अजमेर बनाने के लिए जागरुक कर एक हजार कपड़े के थैले वितरित किए गए।
 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS