परीक्षा पास किये बिना अगली कक्षा में पद्दोन्नत किये जाएँगे केन्द्रीय स्कूल के विध्यार्थी !
देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के तौर सभी शिक्षण संस्थानों को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया था । बच्चों के हितों को देखते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने निर्णय किया है कि अब कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में स्वतः पदोन्नत किया जाएगा। इसमें ऐसे भी विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने किसी भी कारण से परीक्षा नहीं दी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूलों में जिस समय छुट्टी की गई उस समय इन कक्षाओं की 2 से तीन परीक्षाएं भी होना बाकी रह गई थी।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमीश्नर यशपाल सिंह ने ट्वीट कर बताया कि कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों को मासिक उपलब्धि परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। इसी तरह कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों को उन विषयों में वेटेज देकर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा, जिसकी वे परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि कक्षा 8 तक के ऐसे विद्यार्थी, जिनके ई ग्रेड मिली है, उन्हें भी बिना किसी इम्प्रुवमेंट टेस्ट के अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। परीक्षा का परिणाम भी अभिभावकों को ई—मेल, व्हाटअप या एसएमएस के जरिए दिया जाएगा।