गोवर्धन विलास चूँगी नाके पर ढाबों से करवाए 6 बाल श्रमिक मुक्त !
शनिवार रात 8 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने गोवर्धन विलास चूँगी नाके पर औचक निरीक्षण कर तीन ढाबों से 6 बाल श्रमिक मुक्त करवाए है।
गोवर्धन विलास चूँगी नाके पर ढाबों से करवाए 6 बाल श्रमिक मुक्त !
बाल श्रम और श्रमिकों को लेकर न केवल प्रशाषन सख्त हो रहा है बल्कि न्यायिक सेवाएँ भी इस ओर अपनी जिम्मेदारी दिखाते हुए कार्यवाही कर रही है। हाल ही में शनिवार रात 8 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने गोवर्धन विलास चूँगी नाके पर औचक निरीक्षण कर तीन ढाबों से 6 बाल श्रमिक मुक्त करवाए है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिद्धिमा शर्मा के निर्देश पर बाल श्रमिकों के लिए तीन टीमों का गठन किया गया और कार्यवाही को गुप्त रखा गया। टीम में ,CWC अध्यक्ष ध्रुव कुमार दहिया,CMHO दिनेश खराड़ी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ,श्रम निरीक्षक सज्जाद अहमद ,चाइल्ड लाइन के महेंद्र सिंह सिसोदिया और वीरेंद्र सिंह शक्तावत ,आजीविका ब्यूरो के महेंद्र गिरी गोस्वामी और महेंद्र सिंह सोलंकी ने एक साथ तीन ढाबों (अपना चिकन सेण्टर,शेरे ए पंजाब होटल ढाबा और महादेव ढाबा ) पर कारवाही कर 6 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया। इनमे से कई बच्चों के पास ठण्ड से बचने के लिए ऊनी वस्त्र और पैरो में चप्पल तक नहीं थे। सभी बाल श्रमिकों को कार्यवाही के बाद आसरा विकास संस्थान में छोड़ दिया गया।