Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / मुख्य सचिव ने पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की, 53 हजार से अधिक लोगों को मिला 466 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण, योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान में हुआ सराहनीय काम —मुख्य सचिव

clean-udaipur मुख्य सचिव ने पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की, 53 हजार से अधिक लोगों को मिला 466 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण, योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान में हुआ सराहनीय काम —मुख्य सचिव
Aayushman Bhatt January 20, 2026 08:45 AM IST

जयपुर, 19 जनवरी। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन सचिवालय में पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर राजस्थान में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में 1 जनवरी, 2026 तक बैंकों के द्वारा 53,552 लोगों को 466.70 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया जा चुका है।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि संबंधित बैंकों के साथ बैठक कर ऋण स्वीकृत करने में आ रही परेशानियों को दूर किया जाएताकि अधिक से अधिक व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराया जा सके। साथ हीटूल किट वितरणबैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत और प्रशिक्षण में आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली और सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया कि राजस्थान पीएम विश्वकर्मा योजना में ऋण स्वीकृति एवं वितरण में देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य का औसत ऋण टिकट साइज 87,000 रुपये हैजो कि राष्ट्रीय औसत 83,000 रुपये से अधिक है। टूलकिट वितरण तथा कारीगरों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में राजस्थान राज्य देश में तृतीय स्थान पर है। स्वर्णकारहथौड़ा एवं टूलकिट निर्माताकुम्हार तथा मूर्तिकार ट्रेड्स में सफलतापूर्वक पंजीकरण की संख्या के आधार पर राजस्थान राज्य प्रथम स्थान पर है। राज्य के कारीगरों को अमेजनमीशो और फैब इंडिया जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन विपणन के लिए दिल्ली हाट और रेलवे स्टेशनों से जोड़ा गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना से वंचित लाभार्थियों को राज्य सरकार की मुख्यम़ंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण देने के संबंध में चर्चा की गयी। 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिवउद्योग एवं वाणिज्य विभाग श्री शिखर अग्रवालआयुक्तउद्योग एवं वाणिज्य विभाग श्री सुरेश ओला साथ हीनिदेशक एमएसएमई भारत सरकारश्री प्रदीप ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS